Home / राजनीति / अजीत डोभाल राष्ट्र की शान, उन पर टिप्पणी देशद्रोह के समान -आशुतोष शर्मा…

अजीत डोभाल राष्ट्र की शान, उन पर टिप्पणी देशद्रोह के समान -आशुतोष शर्मा…

हरिद्वार। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के वीर सपूत अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम चौक, ज्वालापुर पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आशुतोष शर्मा  ने कहा कि अजीत डोभाल देश के उन वीर सपूतों में से हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया है। उत्तराखंड वीरों की भूमि है, इस पावन धरती के सपूत  अजीत डोभाल ने अपने अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है, उनके योगदान पर प्रत्येक उत्तराखंडी और देशवासी को गर्व है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता हमेशा से देश विरोधी रही है, कभी सेना के शौर्य पर सवाल उठाना, कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना, कभी विदेशी धरती पर जाकर देश को बदनाम करना और अब देश के सुरक्षा सलाहकार पर टिप्पणी करना, यह साबित करता है कि कांग्रेस में राष्ट्रवाद बचा ही नहीं है। अजीत डोभाल  इस देश की आन-बान-शान हैं, उनका अपमान 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता देश के सम्मान के लिए सड़क पर उतरकर जवाब देगा।
राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह मोगा ने कहा कि अजीत डोभाल केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और गौरव के प्रतीक हैं। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे फैसलों में अहम भूमिका निभाई, उन पर टिप्पणी करना सेना और सुरक्षा एजेंसियों का अपमान है, राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, लव शर्मा, निपेन्द्र चौधरी, आशु चौधरी, अभिनव चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, हरजीत सिंह, विक्रम भुल्लर, तरुण नैय्यर, तेलूराम प्रधान, जसबीर बसेड़ा, नकली राम सैनी, विनीत जोली, एजाज हसन, आलोक चौहान, संदीप मेहता, कमल प्रधान, प्रिंस लोहाट, अरविन्द कुशवाह, विशाल राठौड़, वरुण वशिष्ठ, राजेंद्र कटारिया, विपिन शर्मा, प्रताप प्रधान, पंकज बागड़ी, सन्नी चौहान, हितेश चौहान, अरुण तिवारी, शिवम चौहान, संदीप सिंघानिया, सचिन आर्य, हरिओम चौहान, राजकुमार यादव, वीरेंद्र अवस्थी, मनोज चौहान, चंचल, अर्चना शर्मा, सारिका चौधरी, राजकुमारी, संतोष, अंकुर पालीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!