Home / शिक्षा / कुलपति ने किया उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण…

कुलपति ने किया उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण…

हरिद्वार। सोमवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी द्वारा एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज, हरिद्वार में संचालित उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान कुलपति ने अध्ययन केन्द्र में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं, प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन सामग्री, अभिलेखों के रख-रखाव, परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने अध्ययन केन्द्र के विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया तथा अध्ययन केन्द्र की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद पाया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा कोई अधिकाधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने में अध्ययन केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं एवं योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कुलपति को अध्ययन केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों एवं महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र के माध्यम से नियमित रूप से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है तथा अध्ययन केन्द्र को प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर महाविद्यलय स्थित अध्ययन केन्द्र से संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!