
हरिद्वार। शुक्रवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व यूथ कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से जननायक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कनखल स्थित बोहोड़ियावाला थल्ला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह मुखर होकर देश के विभिन्न मुद्दों के लिए संघर्षरत हैं निश्चित ही वह इस अहंकारी सरकार से शोषणमुक्त समाज की रचना करेंगे।
यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर से निश्चित ही समाज में रक्तदान के लिए जागरुकता बढ़ेगी।
वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम यह संकल्प लें कि उनके दिखाए जनसेवा के मार्ग पर चलकर समाज हित में कार्य करें। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान और जिला महानगर कांग्रेस महासचिव उज्जवल वालिया ने कहा कि राहुल गांधी देश के छात्रों, युवाओं, शोषित पीड़ित समाज की आवाज है आज उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, महेश प्रताप राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर अजय गिरी, उज्जवल वालिया, गौरव तेश्वर, मधुर वासन, धनीराम शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष आर्यनगर रचना शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर मोहन सिंह राणा, अरूण चौहान, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शशि झा, सुमन अग्रवाल, आदिल गुर्जर, दिव्यांश, कैश खुराना, तेजेश्वर कुंज, कुर्बान, आमिर सोहेल, भगवती देवी, सद्दाम, वसीम सलमानी, खुशबू , मंजू, पूनम, रमेश, अनुराग ठाकुर, साहिल राणा, अनिल, विशाल सैनी, यश शर्मा, प्रवेश गुप्ता, मिथुन, नितेश शर्मा, सोनू कुमार, सौरभ, मनोज सचदेवा, विनय रोड, मुशर्रफ, दिव्यम पटेल, यक्ष अरोड़ा, यशु सैनी, संजय सैनी, दीपक गौतम, अभिषेक, दिनेश, विकास शर्मा, मनीष, रविकांत, रितेश पांडे, अंशुल चौधरी, केशव, अंकुर शर्मा, नंदन शाह, जतिन शर्मा, वात्सल्य, दीपक कोरी, प्रहलाद सिंह चौहान, पार्षद सोहित सेठी, मनदीप पोटवाल, महेश चंद, संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
