
हरिद्वार। हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक प्रदीप कालरा के सम्मान में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड से संबंध जिला, शहर, युवा एवं तहसील व्यापार मंडल हरिद्वार द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में व्यापारिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने सहभागिता कर जिला संयोजक प्रदीप कालरा व सहसंयोजक वैभव शिवपुरी का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक केवल एक संगठनात्मक पद नहीं, बल्कि व्यापारी समाज और सरकार के मध्य एक सशक्त सेतु की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विश्वास व्यक्त किया गया कि प्रदीप कालरा के नेतृत्व में हरिद्वार का व्यापारी वर्ग और अधिक संगठित होगा तथा व्यापारियों की समस्याएँ प्रभावी रूप से शासन-प्रशासन तक पहुँचेंगी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं व्यापार-हितैषी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक व्यापारियों तक पहुँचाने में व्यापार प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर और संचालन नागेश वर्मा और संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस सम्मान समारोह में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों, सामाजिक प्रतिनिधियों आभार व्यक्त करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप कालरा ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारी समाज और सरकार के बीच विश्वास एवं समन्वय का मजबूत माध्यम बनेगा। व्यापारियों की प्रत्येक समस्या को गंभीरता से संबंधित अधिकारियों एवं शासन तक पहुँचाया जाएगा तथा आपसी संवाद, सहयोग और सकारात्मक समन्वय के माध्यम से उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक व्यापारी को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा दिशा में निरंतर कार्य करना है। कार्यक्रम का संयोजन शहर अध्यक्ष राजीव पराशर और शहर उपाध्यक्ष विकास गुलाटी ने किया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केशवानी प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी विजय शर्मा हरिद्वार व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पराशर शहर कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता ज्वालापुर व्यापार मंडल महामंत्री विक्की तनेजा, प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री दीपक मिश्रा, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया, भारतीय जनता पार्टी कनखल मंडल के महामंत्री अनिमेष, डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा और महामंत्री सुनील अरोड़ा, प्रदेश सचिव कमल बृजवासी, राजन सेठ, राजेश पुरी, गौरव मेहता, प्रदेश के वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश भार्गव एवं मनोज सिंघल, राजन कौशिक, जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, तहसील महामंत्री हिमांशु आडवाणी, तहसील कोषाध्यक्ष दीपक मेहता, जिला उपाध्यक्ष सुयश अग्रवाल, वरिष्ठ व्यापारी नेता रवि ढींगरा, डॉ. संदीप कपूर, नीरज कपूर, श्री गुरुद्वारा सिंह सभा ललतारौ पुल के कोषाध्यक्ष हरविंदर सिंह उप्पल युवा व्यापार मंडल के महामंत्री अनुज गर्ग, युवा कोषाध्यक्ष मनीष धमीजा, मोती बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना, शैली चोपड़ा, श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज खुराना, मनीष गुलाटी, महामाया व्यापार मंडल के महामंत्री वेद अरोड़ा, कोषाध्यक्ष धीरज अरोड़ा, भल्ला रोड व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, आत्मीयता एवं संगठनात्मक एकता से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी व्यापारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदीप कालरा व वैभव शिवपुरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ हरिद्वार में व्यापारियों के हितों की प्रभावी आवाज बनकर संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं नई पहचान प्रदान करेगा।
