Home / पुलिस / शुक्रवार परेड के दौरान जवानों और प्रशिक्षु आरक्षियों संग एसएसपी ने लगाई दौड़…

शुक्रवार परेड के दौरान जवानों और प्रशिक्षु आरक्षियों संग एसएसपी ने लगाई दौड़…

हरिद्वार। शुक्रवार को प्रातः शुक्रवार परेड के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह हरिद्वार पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचे। परेड निरीक्षण के उपरांत उनके द्वारा बाद नए रिक्रूट एवं अन्य जवानों के साथ दौड़ लगाते हुए सभी को फिट रहने का संदेश देते हुए कहा कि परेड फोर्स का एक अहम अनुशासन का हिस्सा है जो सभी के लिए आवश्यक है।
आरटीसी स्टॉफ से वार्ता करते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी प्रशिक्षण ले रहे जवानों की ट्रेनिंग की जानकारी ली तथा इंडोर और आउटडोर में प्रशिक्षु जवानों को दक्ष बनाने के लिए संबंधित स्टॉफ को जरूरी टिप्स दिए।
साथ ही सभी जवानों के लिए मौसमनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक खाना तैयार करने के भी स्पष्ट निर्देश जारी किए ताकि जवान स्वस्थ रहकर पूरी लगन के साथ फील्ड ड्यूटी/ ट्रैनिंग कर पायें।
परेड की पश्चात एसएसपी हरिद्वार द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!