Home / पुलिस / 12 घंटे में दिल्ली से नाबालिग बरामद, कनखल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार ने ली राहत की सांस…

12 घंटे में दिल्ली से नाबालिग बरामद, कनखल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार ने ली राहत की सांस…

हरिद्वार। महिला एवं नाबालिग से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के स्पष्ट निर्देशों का असर एक बार फिर देखने को मिला, जब कनखल पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बालिका को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र के द्वारिका विहार निवासी एक व्यक्ति ने थाना कनखल में सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मु.अ.सं. 146/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सघन सुरागरसी और पतारसी शुरू की। इस दौरान सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई।
जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिला कि बालिका हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली बस में सवार हुई थी। इसके आधार पर पुलिस टीम तत्काल दिल्ली रवाना हुई और वहां भी सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बालिका परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थी। सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने कनखल पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक, अपर उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी, कांस्टेबल विशन सिंह, प्रलव चौहान, वसीम (एसओजी) एवं नरेंद्र (एसओजी) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!