Home / शिक्षा / बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने विभिन्न वेश भूषाओं में दिया सन्देश…

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने विभिन्न वेश भूषाओं में दिया सन्देश…


हरिद्वार / कनखल। बाल दिवस के अवसर पर महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल, कन्या गुरुकुल कृष्णा नगर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुतियाँ दीं, शुभारम्भ सरस्वती माँ के पूजन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने अपने सम्बोधन में बच्चों को खेलने के लिए जागरूक किया। स्थानीय पार्षद प्रमेंद्र गिल ने क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कारवान बनाने के लिए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष गुलशन खत्री ने कहा कि विद्यालय से पढ़े हुए अनेक बच्चों ने सफलता अर्जित की है। हाल ही में विद्यालय के पूर्व छात्र रहे आकाश खत्री राजकीय महाविद्यालय भूपत वाला के छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। छात्र संघ अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला आकाश खत्री ने शिक्षकों व प्रधानाचार्या श्रीमती आशा शर्मा का अपने जीवन में महत्वपूर्ण योगदान स्मरण कर बच्चों से साझा किया। मुख्याधिष्ठाता शक्ति वर्धन शास्त्री, आदित्य वर्धन शास्त्री ने आये हुए अतिथियों व अभिभावकों को संस्था की रीति व इतिहास से अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमति आशा शर्मा ने कहा कि बच्चों को आधुनिक युग में माता-पिता की बातों को और सीख को सर्वोपरि समझना चाहिए, घर के बुजुर्गो के प्रति उनका समर्पण होना चाहिए तभी बचपन खिलेगा। छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने चाचा नेहरू, पेड़, नदी, पहाड़, सैनिक, पुलिस, डॉक्टर, वकील, पायलट, संतो के भेष में सामाजिक संदेश दिए। विद्यालय प्रशासक अमित शर्मा द्वारा उपस्थित जनों को स्मृति चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी जेटली द्वारा किया गया। प्रीती, डिम्पल, ऋतु, मिनाक्षी, रितेश, शोभा, अनु, संतोष, गार्गी, दिव्यांशी, स्वास्तिक मिश्रा, रिद्धि, अनुपम, राघव, प्रिन्स, अक्षय, विनायक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!