Home / मुख्य ख़बर / पकड़े गए 70 बंदर, नगर निगम का सघन अभियान जारी…

पकड़े गए 70 बंदर, नगर निगम का सघन अभियान जारी…

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में बंदर एवं आवारा गोवंश के आतंक से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से संचालित संयुक्त अभियान निरंतर जारी है। शुक्रवार को निगम की टीम द्वारा भीमगोड़ा वार्ड संख्या -03 क्षेत्र से 70 बंदर पकड़े गए, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
निगम प्रशासन के अनुसार अब तक नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 100 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं, और बंदर पकड़ने का यह अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।
इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा आवारा गोवंश को पकड़ने हेतु भी पूर्व से अभियान संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से 14 आवारा गोवंश पकड़े गए, जिन्हें आवश्यक देखभाल एवं संरक्षण हेतु शीतला गौ सेवा सदन ट्रस्ट को भेजा गया है।
महापौर हरिद्वार ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर को सुरक्षित, स्वच्छ एवं भयमुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नागरिकों से भी अपेक्षा है कि वे इन प्रयासों में प्रशासन का सहयोग करें।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बंदरों एवं आवारा पशुओं को सड़क पर भोजन न दें तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत निगम नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!