देहरादून। मामला झाझरा रेंज के भाऊवाला गांव का है, जहां एक घर में मौजूद लोग रोज़ की तरह अपने काम में व्यस्त थे, तभी उनकी नज़र चारदीवारी पर झाड़ियों में लिपटे एक लंबे-चौड़े किंग कोबरा पर पड़ी। देखते ही देखते गांव में दहशत फैल गई और आनन फानन में कुछ लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी इस दौरान लोग सांप से सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन घनी झाड़ियों के बीच छिपकर बैठे किंग कोबरा का रेस्क्यू आसान नहीं था। किंग कोबरा बार-बार फन उठाकर हमला कर रहा था वन विभाग की टीम ने जैसे ही झाड़ियां से किंग कोबरा को निकालने के कोशिश की, किंग कोबरा ने एक वनकर्मी पर हमला कर दिया गनीमत रही कि उस हमले से वन कर्मी बाल बाल बच गया।
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
