Home / मुख्य ख़बर / सुरेश आर्य बने आर्य समाज रोहालकी किशनपुर के प्रधान, सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ वार्षिक चुनाव…

सुरेश आर्य बने आर्य समाज रोहालकी किशनपुर के प्रधान, सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ वार्षिक चुनाव…

हरिद्वार। रविवार को यज्ञ उपरांत आर्य समाज रोहालकी किशनपुर का वार्षिक चुनाव बलदेव आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वप्रथम गत कार्यवाही कि पुष्टि कर आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। मौजूद साधारण सभा के सभी सदस्यों की सहमति से मास्टर सुरेश आर्य को एक बार पुनः आर्य समाज रोहालकी के प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गयी। जिसका प्रस्ताव हिमांशु आर्य व अनुमोदन पंडित विक्रांत शर्मा ने किया, जिसपर सभी मौजूद आर्यजनों ने सहमति जताते हुए संस्था के प्रधान के पद पर मास्टर सुरेश आर्य को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। उप प्रधान पद पर मास्टर दीक्षांत आर्य और मंत्री पद पर लंबे समय बाद आर्य समाज मे धीरेंद्र आर्य को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उप मंत्री हिमांशु आर्य और कोषाध्यक्ष पद पर भोपाल गिरी को चुना गया, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रियांशु आर्य व आर्यवीरदल अधिष्ठाता के रूप में लोकेश शास्त्री को चुना गया। नवनियुक्त प्रधान सुरेश आर्य ने सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं सभी को साथ लेकर आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। युवाओं को आर्य समाज से जोड़ने पर बल देने की आर्य समाज को वर्तमान समय मे जरूरत हैं युवा हमारा आने वाला भविष्य है जो आज हम उनको संस्कार देंगे वही आगे बढ़कर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आर्य समाज क्षेत्र में फैल रहे नशे, अंध्विश्वास समेत समाज मे फैली कुरूतियो जैसे विभिन्न मुद्दों के खिलाफ आने वाले समय मे जन जागरूकता चलाएगा, युवाओं को आर्यवीरदल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। कार्यकारणी सदस्य के पद पर ईश्वर दयाल आर्य, दिनेश आर्य, अजय मुखिया, सूचित आर्य, सुरेश पाल आर्य, डॉ. प्रशांत आर्य, विक्रांत पंडित को चुना गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आर्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!