उत्तराखण्ड। रात को दुकान के बाहर सो रहे एक बेघर बाबा पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला एक युवक ने किया है। जिसकी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक दुकान के बाहर सो रहे बाबा के पास पहले कुछ देर खड़ा रहा और फिर उसने अचानक पत्थर उठाया और बाबा पर जानलेवा हमला कर दिया। कई बार पत्थर से वार करने के बाद हमलावर ने बाबा को अपने शिकंजे में कस लिया। इस दौरान घटनास्थल पर एक कार आकर रुकी और हमलावर की पकड़ बाबा पर ढीली पड़ गई। किसी तरह बाबा संभले और हमलावर के चंगुल से बचे। इस दौरान हमलावर मौके से फरार हो गया। बाबा हमलावर के पीछे भागे लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
