पूर्व प्राचार्य प्रो. पी.एस. चौहान के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित, कॉलेज के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि…

हरिद्वार। शुक्रवार को एसएमजेएन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रसिद्ध शिक्षाविद्, समाजसेवी प्रो. पी.एस. चौहान के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी। शोक सभा में ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने अपने शोक संदेश में दुखी मन से कहा कि प्रो. पी.एस. चौहान के उत्कृष्ट अकादमिक कैरियर व महाविद्यालय हेतु किये गये कार्यों हेतु उन्हें सदैव याद किया जायेगा।
काॅलेज प्रबन्ध समिति के श्री महन्त राज गिरि एवम् श्री महंत राम रतन गिरी महाराज ने अपने शोक सन्देश में कहा कि प्रो. पी.एस. चौहान ने एम.ए. अंग्रेजी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद वर्ष 1961 से 1998 तक लैक्चर, रीडर और 09 वर्षों तक महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में डिग्री काॅलेज को पोस्ट ग्रेजुएट काॅलेज में उच्चीकृत कराया था।
काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने अपने शोक सन्देश में कहा कि प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष, प्रसिद्ध शिक्षाविद् व समाजसेवी, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. पी.एस. चौहान के आकस्मिक निधन से महाविद्यालय परिवार को बहुत बड़ी क्षति हुई है। प्रो. बत्रा ने कहा कि प्रो. पी.एस. चौहान ने उच्च कक्षाओं तथा उच्च प्रतियोगों परीक्षाओं के लिए अंग्रेजी में व्याकरण और निबन्ध पर पुस्तक लिखी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 में महाविद्यालय के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्ति के बाद समाचार पत्र दैनिक भास्कर, स्टैटस मैन और द टाईम्स आफ इंडिया में संवाददाता के रूप में कार्य किया। उन्होंने बताया कि प्रो. पी.एस. चौहान के उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु ‘गणेश शंकर विद्यार्थी’ सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है।
वाणिज्य विभाग के डाॅ. मन मोहन गुप्ता व अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि प्रो. पी.एस. चौहान के आकस्मिक निधन से महाविद्यालय सहित समस्त जनपद में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि प्रो. पी.एस. चौहान प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था हरिद्वार नागरिक मंच के मुख्य संरक्षक, आध्यात्मिक संस्था आध्यात्मिक चेतना संघ के रूप में समाज सेवा में कार्यरत रहे। सनातन धर्म के प्रसिद्ध ग्रन्थ श्रीमद भागवत गीता को जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्य किया।
शोक सभा में मुख्य रूप से प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. शिवकुमार चौहान, डाॅ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती आस्था आनन्द, यादवेन्द्र सिंह, डाॅ. विनीता चैहान, डाॅ. मीनाक्षी शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. अनुरिषा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना, डाॅ. पदमावती तनेजा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय, राजकुमार, श्रीमती हेमवती, संजीत कुमार, सहित महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रो. पी.एस. चौहान के आकस्मिन निधन पर अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!