
हरिद्वार। हर की पौड़ी के पास धोबी घाट से आठ गधे चोरी होने का मामला सामने आया है। मामला पुलिस चौकी रोड़ी बेलवाला का है जहां धोबी घाट के आसपास के क्षेत्र में मलवा ढोने का काम करने वाले दिलशाद ने चौकी में तहरीर देकर बताया है कि बीती रात उसके आठ गधे कोई चोरी करके ले गया है।
चौकी इंचार्ज प्रवीण रावत ने बताया कि धोबी घाट के आसपास के क्षेत्र में कई खानाबदोश लोग रहते हैं, कई लोग गधों से सामान ढोने का काम करते हैं जो कि गधों को बांधकर नहीं रखते हैं, हो सकता है कि उसके गधे आसपास कहीं चले गए हो, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
