हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। मां मनसा देवी पैदल मार्ग पर अवैध रूप से चल रहे 09 दोपहिया वाहन पुलिस ने किए सीज़। अवैध रूप से यात्रियों को मंदिर तक पहुंचाने का वसूला जा रहा था किराया। मंदिर पैदल मार्ग पर दोपहिया वाहन चलाना है प्रतिबंधित। नवरात्र शुरू होने से पहले पुलिस ने की कार्रवाई। शहर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप।
