
हरिद्वार। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा द्वारा हरिद्वार जिला प्रभारी के रूप में नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट के प्रथम आगमन पर जिला भाजपा द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने एक अत्यंत कर्मठ, अनुभवी एवं संगठन के प्रति समर्पित नेतृत्व को हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र बिष्ट के मार्गदर्शन में संगठन न केवल बूथ स्तर तक मजबूत होगा, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में भी गति आएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि जिला प्रभारी के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, उन्होंने कहा कि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संगठन को और प्रभावी बनाया जाएगा और भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को हम बूथ तक लेकर जाएंगे और 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, राज्य मंत्री नितिन गौतम, विकास तिवारी ने नव नियुक्त शैलेंद्र बिष्ट को हरिद्वार जिला प्रभारी बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। बैठक का संचालन संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर संजय सहगल, जितेंद्र चौधरी, हरजीत सिंह, योगेश चौहान, राजबीर कश्यप, लव शर्मा, तरुण नय्यर, निपेंद्र चौधरी, लोकेश पाल, धर्मेंद्र सिंह चौहान, तेलूराम प्रधान, रीता चमोली, विक्रम भुल्लर, विशाल गर्ग, कन्हैया खेवड़िया, अरविंद कुशवाहा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









