हरिद्वार में विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल हरकीपैडी पर आज सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक सूखे नाले का लेंटर कमजोर होकर टूट गया। दरअसल कुम्भ के पहले यूपीसीएल द्वारा शहर भर में भूमिगत विद्युत लाइन डाली जा रही है… विभाग की लापरवाही के चलते ही कुछ दिन पूर्व हरकीपैडी पर कई फिट लंबी दीवार गिर गई थी… इस तरह आज सुबह नाई घाट पर सूखे नाले पर बना लेंटर टूट गया जिसमें एक सांड और एक बाइक भी नाले में गिर गए। बताया जा रहा है कि अगर हादसा भीड़ के वक्त होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल काफी घंटों की मशक्कत के बाद सांड और बाइक को गड्ढे से निकाल लिया गया।
पुलिया टूटी, सांड नाले में, देंखे वीडियो,

Tagged:#sand nale me#









