पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने ज्वालापुर मंडी अध्यक्ष पद पर ठोकी अपनी दावेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र, जानिए…

उत्तराखण्ड / हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की कृषि उत्पादन मंडी समितियों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत सरकार द्वारा राज्य की सभी मंडियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सभी क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि अपने- अपने कार्यकर्ताओ को मंडी समिति के अध्यक्ष बनाने की जुगत में लगे हुए हैं, वहीं हरिद्वार, ज्वालापुर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने भी अपनी प्रबल दावेदारी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को संयुक्त रूप से पत्र लिखकर अवगत कराया 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपने सभी नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में सम्मलित हुए थे उसके उपरांत पूर्वतीय कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा जबरन मंडी समिति अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था, शेष कार्यकाल पूरा कराए जाने को लेकर मा. उच्च न्यायालय में स्पेशल पिटिशन के साथ अपना पक्ष रखते हुए गुहार लगाई हुई है जोकि मा. उच्च न्यायालय में अभी विचारधीन है।

इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा 18 मार्च 2016 को पूर्वतीय कांग्रेस सरकार से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा में आस्था प्रकट करते हुए भाजपा हाईकमान द्वारा भाजपा में सम्मलित किया गया था, उसी दौरान भाजपा हाईकमान द्वारा सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को आश्वासित किया गया था भाजपा की सरकार बनने के उपरांत सभी को सम्मान दिए जाएंगे। इस विषय को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार मंडी पर नई नियुक्ति की जाती है तो उसमें प्रबल दावेदारी अध्यक्ष पद पर मुझे ही मनोनीत किया जाना न्यायसंगत होगा। उन्होंने कहा पूर्व में अध्यक्ष पद पर रहते हुए हरिद्वार ज्वालापुर मंडी का सर्वांज्ञ विकास मेरे द्वारा किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!