हरिद्वार/ तुषार गुप्ता
देहरादून – प्रदेश भर में मौसम ने फिर बरसात की तरफ रुक पकड़ लिया है। 2 दिन लगातार बारिश ने राजधानी की सड़को की पोल खोल दी है। देहरादून में भारी बारिश से आए जलसैलाब में आई. टी. पार्क सहस्त्रधारा रोड में फंसे लोगों को एस.डी.आर.एफ. ने सुरक्षित निकाला है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है रस्सी की मदद से एसडीआरएफ के जवान द्वारा सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ फंसे लोगों को निकला जा रहा है । यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस द्वारा सोशल मीडिया में प्रकाशित की गई है, जिसे देखकर लोग उत्तराखंड पुलिस और एसडीआरएफ की प्रशंसा कर रही है। वही प्रदेश भर में सड़को की गुणवंता और बारिश के पानी की निकासी पर सवाल उठ रहे है।
