दिल्ली बम धमाके में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सुराज सेवा दल ने निकला  कैंडल मार्च

देहरादून। सुराज सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ता गांधी पार्क पर एकत्रित होकर दिल्ली बम धमाके में मृतकों की आत्मा शांति की प्रार्थना की और घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला अध्यक्ष रमेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि आईबी , बी एस एफ,रिजर्व बैंक ,मोबाइल कंपनी सब सरकार के अधीन होते हुए भी ट्रिपल इंजन की सरकार होते हुए भी आतंकवादी घटना कैसे घटित हुई, यह सरकार का फेल तंत्र नहीं तो क्या है दिल्ली मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए कभी पुलवामा हमला, कभी पहलगाम हमला, अब राजधानी दिल्ली में भी बम धमाके होने लगे, अब देश सुरक्षित कैसे है पूछता है सुराज सेवा दल, बीजेपी के पुराने नेताओं को सत्ता का मोह त्याग कर अन्य ईमानदार चेहरों को सत्ता सौंप देनी चाहिए, मरा हुआ विपक्ष मात्र दलाली कर आम जनता को गुमराह कर रहा है और सत्ता की गोद में बैठकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है मृतकों को एक-एक करोड़ घायलों को और नुकसान हुए व्यापारियों को 50_ 50 लाख रुपए का सरकार मुआवजा प्रदान करें।

मार्च निकालने वालों में देवेंद्र बिष्ट, कमल धामी ,विजेंद्र, हिमांशु धामी, राज शर्मा, कावेरी जोशी ,पूजा बिष्ट, निधि धामी, पूजा नेगी नीतू ,गीता यादव ,गीता तोमर, दिव्यांश बिष्ट ,कुणाल, शिवम , मोनू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!