Home / राजनीति / केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हरिद्वार आगमन पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने किया स्वागत…

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हरिद्वार आगमन पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने किया स्वागत…

हरिद्वार। मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हरिद्वार आगमन पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ डामकोठी हरिद्वार पर उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा के प्रतीक पहाड़ी टोपी पहना कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया। इस दौरान उनके मध्य शिक्षा को लेकर अनेक विषय पर चर्चा हुई। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि युवा मोर्चा से लेकर केंद्रीय मंत्री तक आज भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का व्यवहार कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही सरल और प्रेम भाव वाला है, सभी कार्यकर्ताओं से प्रेम भाव के साथ केंद्रीय मंत्री ने मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री से मिलकर कार्यकर्ता बहुत ही खुश हुए। सुनील सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धर्मेंद्र प्रधान ने 2014 के चुनाव में बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्र में से 31 लोकसभा जीतने का बड़ा कीर्तिमान हासिल किया था, वें बिहार की राजनीति और सामाजिक समीकरणों को बखूबी जानते हैं। हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत के सूत्रधार धर्मेंद्र प्रधान हैं, धर्मेंद्र प्रधान 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट के प्रभारी थे जहां ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!