बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सुराज सेवा दल ने किया डीजीपी कार्यालय का घिराव ,दी गिरफ्तारी ,देखें वीडियो

देहरादून । सुराज सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में डीजीपी उत्तराखंड का घेराव किया ,अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य अलग बनने के बाद उत्तराखंड की स्थिति दयनीय हो गई है उत्तराखण्डियों की लगातार हत्या हो रही है चाहे अंकिता भंडारी हत्याकांड हो,राजेंद्र भंडारी ,रवि बडोला, हिमांशु चमोली/ जितेंद्र हत्याकांड हो नशा लगातार बढ़ता जा रहा है और आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमे लिखकर या डरा धमकाकर मनोबल तोड़ने का काम किया जा रहा है कोई पहाड़ जाने को तैयार नहीं ,अटैच कर या मेडिकल ग्राउंड पर प्लेन से बाहर नौकरी नहीं करना चाहते हैं और पहाड़ का अपमान कर रहे हैं ड्रग्स फ्री देव भूमि मिशन 2025 फेल हो चुका है केवल जुगाड़ू और भ्रष्टाचारियों को ही मलाईदार पोस्टिंग की जा रही है अधिकारियों के आदेश हवा हवा हो रहे हैं इंस्पेक्टर्स की जगह एस ओ को थाने का चार्ज दिया जा रहा है ईमानदार अधिकारी साइड लाइन पड़े हुए हैं जिससे कानून व्यवस्था चौपट हो रही है तत्काल प्रभाव से कानून व्यवस्था नहीं सुधरी और नियमानुसार पोस्टिंग नहीं की गई तो सुराज सेवा दल प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र बिष्ट, अजय मौर्या,अतीश मिश्रा, प्रवीण अग्रवाल,विजेंद्र , कमल धामी ,हिमांशु धामी, दिव्यांश मेहरबान , कुर्बान,शिवम, अमित अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह डिंपी, इंतजार ,जावेद ,जमाल ,नदीम, राहुल ,कावेरी जोशी ,पूजा बिष्ट, निधि धामी,संगीता, पूजा नेगी, गीता ठाकुर ,मोनिका, नीतू,सोनम, हिमानी अग्रवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!