
हरिद्वार। कनखल के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी सुधीर गुप्ता का सोमवार को दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है। 75 वर्ष की आयु में सुधीर गुप्ता ने आखिरी सांस ली, वे पिछले कई दिनों से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था आज उनका निधन हो गया है उनके निधन से कनखल सहित शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।










