कनखल में राम कथाशिव,राम और गंगा जीवन का उद्धार करते हैं-रामभद्राचार्य

हरिद्वार। तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा के दूसरे दिन आज कनखल राजघाट में कथा को विस्तार देते हुए कहा कि शिव,राम और गंगा जीवन का उद्धार करते हैं। भगवान श्री राम ने शबरी और जटायु का उद्धार किया। सीता की खोज में निकले भगवान श्री राम के दर्शन जब भगवान शिव ने किए तो वे भावुक हो गए।
स्वामी रामभद्राचार्य ने शिव और भगवान श्री राम भगवान की के आपसी माधुर्य पूर्ण संबंधों का वर्णन करते हुए कहा कि जब भगवान राम ने भगवान शिव के दर्शन किए तो उन्हें पांच बार पांच अलग-अलग नाम से संबोधित कर प्रणाम किया। भगवान श्री राम द्वारा भगवान शिव के यह पांच नाम मनुष्य को मोक्ष प्रदान करते हैं। उन्होंने गंगा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि पतित पावनी गगा भगवान विष्णु के चरणों से होती हुई भगवान शिव के जटाओं से निकल कर पृथ्वी पर अवतरित हुई और मानव का उद्धार किया। गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य को जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती थी।
आज कथा स्थल पर श्री पंचायती महा निर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने माल्या अर्पण कर तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य जी का स्वागत किया।
मुख्य यजमान प्रशांत शर्मा और अचिन अग्रवाल, नितिन माना, सुनील अग्रवाल गुड्डू, अखिलेश बिट्टू शिवपुरी, नमित गोयल, गगन गुप्ता,गौरव गुप्ता दीपक बंसल, प्रतीक गुप्ता , भगवत शरण अग्रवाल, आशीष मनीष बंसल आदि ने व्यास पीठ का पुष्प मालाओं से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे
स्वामी रामभद्राचार्य,
रविवार को कथा होगी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक,

आचार्य स्वामी रामचंद्र दास महाराज ने बताया कि कल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज प्रधानमंत्री के विशेष बुलावे पर दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। इसीलिए कल श्री राम कथा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे होगी। उसके बाद महाराज श्री दिल्ली रवाना हो जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद महाराज श्री परसों सोमवार की सुबह वापस हरिद्वार आ जाएंगे और सोमवार को कथा फिर से 4:00 बजे से 7:00 बजे तक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!