10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के पदाधिकारी, जानिए…

उत्तराखण्ड / हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

उत्तराखण्ड / देहरादून। सोमवार को राजधानी देहरादून में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा के नेतृत्व में शिष्टाचार मंडल ने उत्तराखंड के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ब्राह्मण हित की 10 सूत्री मांगों को लेकर भेंट की और उनको अवगत कराया कि उत्तराखंड में 25 लाख से अधिक ब्राह्मण होने के बावजूद भी ब्राह्मणों को अनदेखा किया जा रहा है, उन्हें सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आश्वासन दिया गया कि ब्राह्मणों की मांगों पर गौर करके शीघ्र ही ब्राह्मण हित के लिए उनकी समस्याओं के निवारण किए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित शर्मा विशाल शर्मा ने बताया कि सरकार को 15 सितंबर तक का समय देते हुए 16 सितंबर से आंदोलन होना था उसको स्थगित कर दिया गया और अगर समय रहते हुए सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो फिर उत्तराखंड में ब्राह्मण समाज पुनः आंदोलन करेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात उपरांत देहरादून स्थित होटल में प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें समस्त प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ब्राह्मण हित की मांगों को से अवगत कराया और हरिद्वार में होने वाले 26 सितंबर के महासम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री एवं समस्त ब्राह्मण जनता को निमंत्रण भी दिया गया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष राकेश जोशी, गढ़वाल प्रभारी गोविंद बल्लभ पांडे, प्रवीण जोशी, पंडित राजेश मोहन, आचार्य सुशांत राज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!