श्री हरिदर्शन सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक /चेयरमैन के सान्निध्य में पदाधिकारी हुए नियुक्त

हरिद्वार/ श्री हरिदर्शन सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक /चेयरमैन के सान्निध्य में पदाधिकारी नियुक्त किए गए। जिसमें पवन कुमार अध्यक्ष, सतीश कुमार, मोहन गोयल, सतीश अग्रवाल, इंद्रसेन मित्तल उपाध्यक्ष, मोहन कुमार महामंत्री, गौरव गर्ग कोषाध्यक्ष, अनिल सिरोही, सुभाष चंद्र अग्रवाल, ज्ञानेंद्र कुमार गर्ग, दीन दयाल मित्तल मंत्री नियुक्त किए गए। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से अपना घाट, धर्मार्थ विद्यालय, गौशाला निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, स्वामी ऋषिश्वरानंद, बाबा हठयोगी व ट्रस्टी उपस्थित रहे।

