स्वतंत्रता सेनानी परिवार की पुत्रवधू एवं हिंदी की साहित्यकार डॉ प्रतिमा शर्मा का निधन,

हरिद्वार। आज सुबह तड़के 4:00 बजे स्वतंत्रता सेनानी परिवार की पुत्रवधू एवं हिंदी की साहित्यकार डॉ प्रतिमा शर्मा का 88 वर्ष की अवस्था में उनके कनखल स्थित घर पर (दक्ष मार्ग कनखल निकट खन्ना स्वीट हाउस) निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1:30 बजे कनखल शमशान घाट में किया जाएगा डॉक्टर प्रतिमा शर्मा हरिद्वार के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचंद्र शर्मा जी के बेटे डॉक्टर सुरेंद्र दत्त शर्मा जी की अर्धांगिनी पत्नी थी उनकी सास एवं जेठ वैद्य विष्णु दत्त शर्मा जी स्वतंत्रता सेनानी रहे इस परिवार का महात्मा गांधी जी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी सरदार वल्लभभाई पटेल आदि से निकट संपर्क था नेहरू जी कई बार उनके घर पर आए तीर्थ नगरी हरिद्वार कनखल का यह प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी परिवार है डॉक्टर प्रतिमा शर्मा ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से सुप्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन पर पीएचडी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!