Home / राज्य / किसानों पर लाठी चार्ज की कांग्रेस ने की निंदा…

किसानों पर लाठी चार्ज की कांग्रेस ने की निंदा…

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गयी जिसमें स्मार्ट मीटर का विरोध करने जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निन्दा की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी विभाग अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं की जेब पर जबरन डाका डाला जा रहा है जिसका पिछले काफी समय से किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है, आज किसानों के लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन पर पुलिसिया लाठीचार्ज धामी सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार में डूबीं हुई है और पूरे राज्य में अराजकता का माहौल व्याप्त है,आज किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की जितनी भी निंदा की जाये कम है। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान और वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं और निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज की जितनी भी निंदा की जाये कम है। पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और एससी विभाग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष तीर्थ पाल रवि ने कहा कि भाजपा सरकार में न किसानों के हित सुरक्षित है न नौजवानों के हित सुरक्षित है न महिलाओं के हित सुरक्षित है ,
बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, सन्नी कुमार, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी अकरम अंसारी, अरूण राघव, ओम मलिक, करन सिंह राणा, कामेश्वर यादव, प्रहलाद सिंह चौहान, बीपीएस तेजियान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!