
Haridwar। गोविंदपुरी हरिद्वार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आर्य नगर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महा नगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने की बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही कई नए लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता भी दिलवाई गई, इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
बैठक के क्षेत्र में अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता जिस में श्रीमती संतोष चौहान श्रीमती अंजू द्विवेदी श्रीमती अंजू मिश्रा जिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती शशि झा मीनाक्षी शर्मा सुमन सिंघल उमा सुखीजा अंजू द्विवेदी इत्यादि ने भाग लिया एवं काजल शर्मा और दीपाअहलूवालिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करी बैठक में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अ अमन गर्ग ने उपस्थित पदाधिकारी से अधिक से अधिक जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाए और सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाए उन्होंने कहा कि प्रदेश में एस आइ आर का काम चल रहा है अतः सब को सजग रहना होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एस आई आर के बहाने अपने विरोधी दलों से प्रेरित लोगों के वोट काटने का काम कर रही है अतः इस और विशेष ध्यान देना होगा
