
हरिद्वार/ प्रयागराज। बड़ा अखाड़ा उदासीन में चल रहा संतो के बीच विवाद और गहराता जा रहा है, संतो का विवाद कोर्ट में चल रहा है, कोर्ट से लगातार दुर्गादास गुट को मिल रहे झटकों के बाद अब एक और बड़ा झटका लगा है,
कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार फार्म सोसाइटी चीट्स एंड फंड्स, प्रयागराज के सहायक रजिस्टर मनोज कुमार ने अखाड़े के देशभर की शाखाओं के बैंक खाते सील करने के आदेश दिए है। 23 अप्रैल को सहायक रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने सभी राज्यों में अखाड़े की शाखोंओ के खाता बैंक खाता सील करने के आदेश के साथ किसी कर्मचारी का वेतन, बिजली का बिल, पानी का बिल या अन्य जरूरी आवश्यकता संबंधित भुगतान संबंधित अधिकारी से स्वीकृति लेकर किए जा सकते हैं, लेकिन अखाड़े की किसी संपत्ति को लीज और बिक्री पर ऑडिट होने तक रोक रहेगी, सहायक रजिस्टर मनोज कुमार ने ऑडिटर विवेक तिवारी को बदलकर संदीप कुमार को अखाड़े की सभी संपत्तियों की जांच के लिए ऑडिटर नियुक्त किया है, यह आदेश उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के 20 अगस्त 2025 के फैसले के अनुपालन में किया है।
रजिस्टार ऑफिस में सचिव अग्रदास और महंत रघुमुनि ने शिकायत देकर बताया था कि देशभर में अखाड़े की संपत्तियां को दुर्गादास गुट द्वारा खुर्द बूर्द किया जा रहा है जिस पर सुनवाई करते हुए 23 अप्रैल को सहायक रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने अखाड़े की देश भर के सभी बैंक खाते को सील करने के आदेश जारी किए हैं।
लंबे समय से अखाड़े में चल रहे विवाद अब रिसीवर नियुक्त होने की ओर जाता दिखाई दे रहा है अगर विवाद कुछ समय और चला तो वह दिन दूर नहीं जब बड़ा अखाड़ा उदासीन में रिसीवर नियुक्त हो जाएगा।

