Home / पुलिस / गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, गोकशी में शामिल 03 अपराधी गिरफ्तार…

गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, गोकशी में शामिल 03 अपराधी गिरफ्तार…

हरिद्वार / रुड़की। हरिद्वार पुलिस ने अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए कोतवाली रुड़की क्षेत्र में गोकशी और पशु क्रूरता की घटनाओं में शामिल तीन गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में समाज विरोधी और पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिनमें से तीन को सोमवार को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद पुत्र बांदा निवासी जौरासी जबरदस्तपुर, रुड़की, परवेज पुत्र महमूद निवासी इमली रोड, रुड़की तथा साहिल पुत्र शमीम निवासी धोबी वाली गली, इमली रोड, रुड़की शामिल हैं, जो लंबे समय से संगठित तरीके से गोकशी और पशु क्रूरता में लिप्त थे। पुलिस ने इनके खिलाफ मु.अ.सं. 160/2026 व 161/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 में कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को व.उ.नि. धर्मेन्द्र राठी, उ.नि. सुभाष जखमोला समेत पुलिस टीम ने अंजाम दिया। एसएसपी ने साफ कहा है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और सभी आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!