हरिद्वार। शनिवार को खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वावधान एवं जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा राज्य स्थापना दिवस की 25वीं जयंती (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर चार दिवसीय अण्डर-17 आयु वर्ग के बालकों की राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का समापन वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा किया गया। चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों एवं महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून सहित कुल 14 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

शनिवार को प्रतियोगिता के चौथे दिन को खेले गये मैचों के परिणाम निम्न प्रकार रहे…
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच-जनपद हरिद्वार एवं जनपद देहरादून के मध्य खेला गया जिसमे जनपद हरिद्वार की टीम ने जनपद देहरादून को 3-1 से हराकर फाईनल मैच में अपनी जगह बनायी।

प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाईनल मैच…
महाराण प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून एवं जनपद उधमसिंह नगर के मध्य खेला गया जिसमें महाराण प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने जनपद उधमसिंह नगर की टीम को 1-0 से हराकर मैच फाईनल मैच में अपनी जगह बनायी।

प्रतियोगिता का फाईनल मैच…
जनपद हरिद्वार एवं महाराण प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के मध्य खेला गया जिसमें महाराण प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने हरिद्वार को 4-1 का स्कोर बना कर यह प्रतियोगिता अपने नाम की।
खेल विभाग हरिद्वार द्वार विजेता टीम को ₹21000 एवं उपविजेता टीम को ₹11000 का चेक प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त हॉकी खेल के पूर्व खिलाड़ियों एवं खेल विभाग के हॉकी प्रशिक्षकों के मध्य एक हॉकी मैच का आयोजन किया गया जिसमें हॉकी प्रशिक्षकों ने 6-1 से मैच अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ललित नैय्यर बने हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष

हरिद्वार। उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन संजय चतुर्वेदी ने बताया की हरिद्वार जनपद बास्केटबॉल एसोसिएशन...

error: Content is protected !!