एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का चौथा दिन, इन खिलाड़ियों ने लहराया परचम, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शनिवार को एसएमजेएन (पी.जी.) काॅलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आयोजित हुई 800 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम के मनीष कुमार ने प्रथम स्थान, बी.ए. चतुर्थ सेम के विपुल ने द्वितीय तथा बी.काॅम. षष्टम सेम के सुदामा पोखरियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान, बी.एससी. प्रथम के देवांग ने द्वितीय तथा बी.काॅम. षष्टम् सेम के सुदामा पोखरियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए 800 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बी.काॅम. प्रथम के तनीषा शर्मा ने प्रथम स्थान, बी.एससी. प्रथम की अंजली ने द्वितीय तथा बी.ए. प्रथम की हिमानी पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उक्त जानकारी देते हुए काॅलेज के मुख्य खेलकूद अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि चक्का फेंक (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. षष्टम् सेम की शिवानी ने प्रथम स्थान, बी.ए. चतुर्थ सेम की सुमिता थापा ने द्वितीय तथा बी.ए. चतुर्थ सेम की नेहा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के अनुशासन एवं खेलभावना की प्रशंसा की। डाॅ. बत्रा ने कहा कि खेलकूद से खिलाड़ी को एक ओर शोहरत मिलती है, वहीं दूसरी ओर उसकी काया निरोगी रहती है। कोविड-19 महामारी ने इस को सिद्ध भी किया है। उन्होंने मनीष कुमार, तनीषा शर्मा, अभिषेक कुमार, शिवानी एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। डाॅ. बत्रा ने प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में मुख्य खेलकूद अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर तथा उनकी टीम के खेलकूद अधीक्षक डाॅ. सुषमा नयाल, खेलकूद प्रशिक्षक योगेश कुमार ‘रवि’, राजेश मिश्रा, अंकुर चौहान, मधुर अनेजा के सक्रिय सहयोग सराहना की।

मुख्य खेलकूद अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, सह खेलकूद अधीक्षक डाॅ. सुषमा नयाल तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. मन मोहन गुप्ता द्वारा विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिताओं को सफल कराने में निर्णायक मण्डल की भूमिका का निवर्हन डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. जे.सी. आर्य, डाॅ. निविन्धया शर्मा, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, विवेक मित्तल, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, श्रीमती कविता छाबड़ा, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. मनोज सोही, डाॅ. लता शर्मा, अंकित अग्रवाल, मोहन चन्द पाण्डेय, आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!