हरिद्वार की बेटी कनक करेगी उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम-19 की कप्तानी…

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की पावन भूमि की एक और बेटी खेल की दुनिया मे सितारा बनाने जा रही है। उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम-19 की कप्तानी का मौका इस बार रावली महदूद की कनक टूपरानियाँ को मिला है। महिला क्रिकेट के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है।
बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा की धनी कनक का प्रारंभिक प्रशिक्षण नवोदय नगर स्थित ऑक्सफोर्ड कॉलेज एकेडमी में हुई है।
कनक के कोच अनुराग जैन बताते है कि कनक शुरू से ही क्रिकेट को समर्पित रही है। जोश,जज्बा, तकनीक व लग्नशीलता के चलते कनक ने सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ी है। कनक की सफलता दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा है, कि कम संसाधन के बावजूद मेहनत, परिश्रम से अपनी मंजिल को कैसे पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी एकेडमी के साथ पूरा क्षेत्र, शहर, जिला कनक पर गर्व महसूस कर रहा है आने वाला कल प्रदेश व देश की जनता भी कनक पर गर्व महसूस करेंगी। अनुराग ने कनक की सफलता का श्रेय कनक के माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि कनक के पिता ने विपरीत परिस्थितियो में भी कनक को खेलने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया है। कोच अनुराग ने कनक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!