एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का 05 वाँ दिन, किसने मारी बाज़ी, कौन रहा अव्वल, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। एसएमजेएन (पी.जी.) काॅलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के 05 वें दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आयोजित हुई 1500 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.एससी. प्रथम के जौनी कश्यप ने प्रथम स्थान, बी.काॅम. षष्टम् सेम के सुदामा पोखरियाल द्वितीय तथा बी.एससी. प्रथम राहुल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.काॅम. षष्टम् सेम के सुदामा पोखरियाल ने प्रथम स्थान, बी.काॅम. प्रथम के देवांश जोशी द्वितीय तथा बी.ए. प्रथम मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.एससी. षष्टम सेम के मिथुन सिंह ने प्रथम स्थान, बी.काॅम. प्रथम के सार्थक नेगी ने द्वितीय तथा बी.ए. चतुर्थ सेम के अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जानकारी देते हुए काॅलेज के मुख्य खेलकूद अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए 1500 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बी.काॅम. प्रथम के तनीषा शर्मा ने प्रथम स्थान, बी.ए. प्रथम की हिमानी पाल ने द्वितीय, बी.एससी. प्रथम की कु. अंजली ने तृतीय स्थान तथा बी.एससी. प्रथम की कलावती ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम की प्रियंका सेमवाल ने प्रथम स्थान, बी.काॅम. प्रथम की प्रिया सिंह ने द्वितीय तथा बी.ए. चतुर्थ सेम की हिमानी पाल ने तृतीय स्थान किया। त्रिकूद (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बी.एससी. प्रथम की अंजली ने प्रथम स्थान, बी.ए. चतुर्थ सेम की नेहा सिंह ने द्वितीय तथा बी.ए. चतुर्थ सेम की महिमा ने तृतीय स्थान किया।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कॉलेज के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व के माध्यम से राज्य एवं राष्ट्र को गौरवान्वित करने की शुभेच्छा व्यक्त की। डाॅ. बत्रा ने मुख्य खेलकूद अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर तथा उनकी टीम के खेलकूद अधीक्षक डाॅ. सुषमा नयाल, खेलकूद प्रशिक्षक योगेश कुमार ‘रवि’, राजेश मिश्रा, अंकुर चौहान, मधुर अनेजा के सक्रिय सहयोग सराहना की।

मुख्य खेलकूद अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, सह खेलकूद अधीक्षक डाॅ. सुषमा नयाल तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. मन मोहन गुप्ता तथा डाॅ. प्रदीप त्यागी द्वारा विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिताओं को सफल कराने में निर्णायक मण्डल की भूमिका का निवर्हन डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. जे.सी. आर्य, डाॅ. निविन्धया शर्मा, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, विवेक मित्तल, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, श्रीमती कविता छाबड़ा, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. शिव कुमार चौहान, विनीत सक्सेना, आस्था आनन्द, डाॅ. लता शर्मा, अंकित अग्रवाल, मोहन चन्द पाण्डेय आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!