भुपाल बिष्ट ने जुजित्सु नेशनल में जीते 2 पदक

रानीखेत। जूजित्सु एशोसियेसन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में देह्ररादून परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप 2024 में रानीखेत के मौना गाँव निवासी भूपाल सिंह बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन कर एक रजत एवं एक कांस्य सहित कुल 2 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है । जुजित्सु इंडिया के कार्यकारी निदेशक एवं एशियाई कोच सतीश जोशी ने बताया कि उक्त सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भूपाल सिंह बिष्ट ने उत्तराखण्ड राज्य से प्रतिभाग किया था। चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इस होनहार खिलाड़ी ने जूजित्सु खेल की फ़ाइटिंग स्पर्धा में रजत पदक एवं नेवाजा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव डॉ अलकनंदा अशोक ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। चैंपियनशिप में सर्वाधिक पदक जीतकर उत्तराखण्ड राज्य देश में लगातार सातवीं बार चैंपियन बना हैं। उन्होंने बताया कि अतिशीघ्र भूपाल सिंह बिष्ट को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 2 पदक जीतने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट , खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, एशियाई पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्दीक़ी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पांडेय, ज़िला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, ध्रुव रौतेला, राष्ट्रीय जज नीलेश जोशी, कोच कुंदन सिंह ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!