
हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में तीन दिनों से चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जुझारूपन और अनुशासन हार को भी जीत में बदल देते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के समापन पर विद्यार्थियों के चेहरों पर दिख रही मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। “मैदान पर हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। महत्वपूर्ण यह नहीं कि आपने पदक जीता या नहीं, बल्कि यह है कि आपने कितनी ईमानदारी, अनुशासन और संघर्ष भावना के साथ चुनौती का सामना किया,” उन्होंने कहा। प्रो. बत्रा ने सफल आयोजन के लिए समस्त कॉलेज परिवार को बधाई देते हुए बताया कि Fit India Movement को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब कॉलेज में हर माह एक खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय महेश्वरी ने कहा कि कॉलेज हर वर्ष खेलकूद में नए प्रयोग करता है। इस बार छात्र-छात्राओं की संयुक्त रिले रेस का आयोजन लिंग समानता की दिशा में सकारात्मक पहल है। यूको बैंक के मैनेजर दिनेश कुमार ने विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य क्रीड़ा अधीक्षक विनय थपलियाल ने भारतीय पारंपरिक खेलों खो-खो और कबड्डी को बढ़ावा देने के विशेष प्रयासों की घोषणा की।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम…
1500 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग):
प्रथम – सूजल (बी.कॉम.), द्वितीय – सारिक (बीए), तृतीय – रुद्र कन्याल (बीए)
1500 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग):
प्रथम – दीक्षा यादव (बीए), द्वितीय – दीक्षा शर्मा, तृतीय – ज्योति (बी.कॉम.)
200 मीटर (छात्र वर्ग):
प्रथम – नीरज (बी.कॉम.), द्वितीय – सूजल, तृतीय – रुद्र तिवारी
200 मीटर (छात्रा वर्ग):
प्रथम – कीर्ति (बी.कॉम.), द्वितीय – दीक्षा यादव, तृतीय – सृष्टि भारद्वाज
चक्का फेंक (छात्र वर्ग):
प्रथम – प्रिंस, द्वितीय – मुंतजिर, तृतीय – देव मुकेश
त्रिकूद (छात्र वर्ग):
प्रथम – कनिष्क, द्वितीय – मो. सारिक, तृतीय – मुंतजिर
त्रिकूद (छात्रा वर्ग):
प्रथम – कीर्ति, द्वितीय – कशिश, तृतीय – दीक्षा यादव
रिले रेस (छात्र वर्ग):
प्रथम – आदित्य, विष्णु, रुद्र, प्रिंस
द्वितीय – नीरज, शिव, विनित, मनोज
तृतीय – मुंतजिर, देव मुकेश, सूजल, सारिक
रिले रेस (छात्रा वर्ग):
प्रथम – कीर्ति, रीना, सृष्टि, कशिश
द्वितीय – दीक्षा यादव, दीक्षा शर्मा, प्रियंका, तान्या
तृतीय – तनीषा, कंचन कोटवाल, साक्षी, टिया
संयुक्त रिले रेस:
प्रथम – कीर्ति, विनित, मुंतजिर, सृष्टि
द्वितीय – नीरज, तान्या, रवीना, मनोज
तृतीय – शिव, अजय, साक्षी, अदिति
इस वर्ष छात्र चैम्पियन का खिताब बी.कॉम. के नीरज ने और छात्रा चैम्पियन की ट्रॉफी बी.कॉम. की कीर्ति ने अपने नाम की।
