सावन की महाशिवरात्रि, श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शुक्रवार को सावन की महाशिवरात्रि है और शहर से लेकर देहात तक सभी शिवालयों व मंदिरों में जलाभिषेक के लिए तैयारियां की गई हैं। सभी शिवालयों को भव्य तरीके से सजाया गया है। शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हालांकि उत्तराखंड सरकार की ओर से कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई है बावजूद इसके शिव भक्त शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं कोविड नियमों के साथ ही देवालयों में जलाभिषेक करने की मंदिर प्रबंध समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील भी की है। श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर आज ब्रह्म मुहूर्त में ही देवालयों व शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी के जवान भी रात को ही तैनात कर दिए गए। वहीं मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं से कोरोना नियमों के साथ श्रद्धालुओं से जलाभिषेक करने की अपील भी मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी करेंगे। हरिद्वार शहर में श्रद्धालु सबसे अधिक कनखल स्थित भोलेनाथ की ससुराल श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं कहा जाता है कि पूरे श्रावण मास भगवान शिव का यहां निवास रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!