सुमित यशकल्याण

हरिद्वार। कुंभ मेले में चल रहे दूसरे शाही स्नान के बीच बड़ी खबर सामने आई है स्नान में देरी के चलते बड़ा उदासीन अखाड़े के संत सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं, जिसके बाद मेला प्रशासन में हड़कंप मच गया है नाराज संतों का कहना है कि उनके तय समय के अनुसार उनका शाही स्नान नहीं करवाया गया, जिसकी वजह से वह नाराज हैं और सड़कों पर बैठ गए हैं मेला प्रशासन के अधिकारी संतो को मनाने के लिए पहुंच गए हैं अभी संत धरने पर ही बैठे हैं
