हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी कर देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। आप की प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई चरम पर है। विगत छह माह में घरेलू सिलेंडर के दाम दो बार बढ़ा दिए गए हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। गृहणियों का बज़ट बिगड़ गया है। पहले से ही कोरोना महामारी की मार झेल रहे व्यापारियों को इस चारधाम यात्रा से उम्मीद जगी थी परंतु बढ़ते डीज़ल और पेट्रोल की मार से हर चीज महंगी हो जाएगी। केंद्र सरकार को आवश्यक कदम उठाकर जनता को राहत देनी चाहिए।
जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती ने कहा कि चुनाव परिणाम के तुरंत बाद देश मे महंगाई का डबल अटैक हुआ है। पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गयी। सब्जियों के दामों में दुगुनी वृद्धि हो गयी है। केंद्र सरकार रशिया और युक्रेन युद्ध को जिम्मेदार बता रही है जबकि हकीकत यह है कि केंद्र सरकार की नीतियां चंद उद्योगपतियों के लिये बनती हैं। इनकी सरकार में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए कोई जगह नही है। 24 फरवरी को दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ था सरकार चुनाव परिणाम का इंतजार कर रही थी। चुनाव परिणाम आते ही जनता को चार राज्यों की जीत का उपहार केंद सरकार ने मंहगाई के रूप में दिया है। पिछले 08 सालों में महंगाई दर में वृद्धि हुई है। आम आदमी पार्टी सदैव जनहित के मुद्दे उठाती है यदि सरकार ने समय रहते कोई आवश्यक कदम नही उठाएं तो पार्टी विरोध स्वरूप सड़को पर उतरेगी।
