सतपाल ब्रह्मचारी के भाई ने कार्यकर्ताओं को पटका पहना कर किया सम्मानित, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। सकुशल सम्पन्न हुए मतदान के फलस्वरूप देर रात मेयर प्रतिनिधि श्रीमती पार्वती नेगी के आवास आर्य नगर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज सैनी के संयोजन में आर्य नगर व शारदा नगर के कांग्रेस बूथों व बस्तों पर जिम्मेदारी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी से काम करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के अनुज भ्राता डॉ. सुशील शर्मा द्वारा एक कार्यक्रम में फूलमालाओं व कांग्रेस पार्टी के पटके पहनाकर स्वागत कियागया।

सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि मध्य हरिद्वार में जहां हम कमजोर कड़ी मान रहे थे वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत करते हुए जनता का समर्थन सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में बना दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से आने वाली 10 मार्च को निश्चित ही सतपाल ब्रह्मचारी की ही नहीं धर्मनगरी हरिद्वार की महान जनता की विजय होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे पहले धर्मनगरी की मर्यादा को कायम रखते हुए नशे के अवैध व्यापार को बंद किया जाएगा, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के भरपूर प्रयास होंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी ने कहा कि जिस प्रकार हरिद्वार की जनता ने परिवर्तन का मन बनाया है आने वाली 10 मार्च को सतपाल ब्रह्मचारी ही विजयी होंगे। सतपाल ब्रह्मचारी के विधायक बनते ही नगर की आम जनता के जनहित के काम होंगे, निर्माण व विकास कार्यों में कमीशनखोरी बन्द होगी। सैनी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के गढ़ में आर्य नगर व शारदा नगर में विपरीत परिस्थितियों में दिन-रात मेहनत कर माहौल को सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में बनाया। सैनी ने कहा कि ये एक धर्मयुद्ध था जिसमें एक और रावण रूपी प्रत्याशी था तो दूसरी और राम रूपी प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी थे, जिसमें निश्चित ही राम रूपी प्रत्याशी विजयी होंगे।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार व मतदान के समय आर्यनगर व शारदा नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस तन्मयता व लगनशीलता, कर्मठता से निःस्वार्थ भाव से कांग्रेस प्रत्याशी के लिये काम किया है वह निसंदेह काबिले तारीफ है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस बार सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़े और इसी का परिणाम होगा कि आने वाली 10 मार्च को हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद, चन्द्रपाल रघुवंशी, साक्षी भारद्वाज, लक्ष्य भारद्वाज, मनीष शाह, विशाल शर्मा, ओम प्रकाश, प्रियांशु सैनी, बच्चन लाल शाह, तरुण शर्मा, ललित सैनी आदि ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि जिस प्रकार हरिद्वार की जनता ने परिवर्तन का मन बनाया है, निश्चित ही आने वाली 10 मार्च को सतपाल ब्रह्मचारी की जीत निश्चित है।

कार्यक्रम में सरोज नेगी, कमलेश भारद्वाज, मोहित बक्शी, अनिल कुमार, दीपाली नेगी, रश्मि नेगी, सुरभि, राजेन्द्र गुप्ता, दीपक कुमार, ललित सैनी, पवन शर्मा, अतुल बादल, रेमीदा झा, अनिता डारिया, नितिन तेश्वर, संदीप धारीवाल, सूरज गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र एडवोकेट (शैली) व संचालन मनोज सैनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!