संजय चोपड़ा ने कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी भी छोड़ी…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। लघु व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वालापुर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय चोपड़ा ने शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही संजय चोपड़ा ने कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी है। संजय चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। जल्दी संजय चोपड़ा अन्य किसी राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

सेवा में,
सम्मानित श्री राजेश रस्तोगी जी
प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड सेवा दल।

मान्यवर,
आपको अवगत कराना है कांग्रेस सेवा दल के प्रवक्ता पद व कांग्रेस पार्टी से अपनी स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहा हूँ।
इस्तीफा स्वीकार करें।

संजय चोपड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!