नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारों से गूंजा रानीखेत

रानीखेत (सतीश जोशी): राहुल गाँधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कांग्रेसियों ने रानीखेत में विशाल रैली का आयोजन किया। रैली का आयोजन सुभाष चौक से विजय चौक तक किया गया। रैली में कांग्रेजनों द्वारा नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो, जुड़ेगा भारत-जीतेगा इंडिया के नारों से नगर गूँज उठा। रैली में रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
रैली के संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक के अपने कार्यकाल में सिर्फ नाम बदलने का ही काम किया है। विपक्ष के इंडिया अलाइंस से मोदी डरे हुए है। इसका प्रमाण है कि वह अब इंडिया का नाम बदल कर भारत कर रहे हैं।
रैली कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की एवं कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने किया। रैली में महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, महासचिव कुसुमलता जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अकिता पंत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, अगस्त साह, ब्लॉक अध्यक्ष भिकियासैंण नंदन सिंह रावत, यूथ जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, रोहित नेगी, गीता सजवान, कंचन आर्या, कमलेश बोरा, विश्व विजय सिंह माहरा, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, ललित मोहन आर्या, हेमंत मेहरा, दीप उपाध्याय, पंकज गुरुरानी, पंकज जोशी, यतीश रौतेला, रक़ीब कुरैशी, नितिन प्रकाश, रुद्र माहरा, अंकित रावत, कुलदीप कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!