भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के जन्म दिवस पर भाजपा पदाधिकारियों ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक…

हरिद्वार। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के जन्म दिवस के अवसर पर हरिद्वार जिला भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा प्रेम नगर आश्रम घाट पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवम लंबी आयु की कामना हेतु मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आदरणीय शिव प्रकाश का प्रेरणादायक व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श है। उन्होंने देश भर में असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया है जो आज राष्ट्रसेवा में समर्पित हैं। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि उनका सम्पूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित है हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें उनके साथ काम करने का अवसर मिला है। उत्तराखंड में संघ के दायित्व पर रहते हुए उनका सहज सरल व्यवहार एवम कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद करते रहना ही उनके अनूठे व्यक्तित्व की पहचान है। जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण को संकल्पित, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति के कल्याण हेतु समर्पित शिव प्रकाश की लंबे समय तक कर्मस्थली रहे उत्तराखंड का प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी दीर्घायु की कामना करता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आभा शर्मा, विकास तिवारी, कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, कार्यालय प्रभारी नकली सिंह, रजनी वर्मा, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, संजय सहगल, अनिल अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अन्नू कक्कड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर महामंत्री अभिनव चौहान, दीपांशु शर्मा, रोहन सहगल अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री राजवीर कलानिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, मनु रावत, रेणु शर्मा, छवि पंत, रंजना चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, नागेंद्र राणा, कैलाश भंडारी, तरुण नैय्यर, हीरा बिष्ट, कमल प्रधान, संदीप सिंघानिया, मुकेश पुरी आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!