प्रधानमंत्री मोदी के 73वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन कर की प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना…

हरिद्वार। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने सप्तऋषि क्षेत्र में परमार्थ आश्रम घाट पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना के लिए मां गंगा के तट पर हवन किया और उनकी दीर्घायु की कामना की इस अवसर पर 11 ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन भी किया गया। रविवार को हरिद्वार विधानसभा में अनेक स्थानों पर हवन पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि देश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा जनसेवक मिला है जो देश के लिए जीता है, जिसका हर पल हर क्षण देश के लिए समर्पित है वें 24 घंटे में से 18 घंटे काम करते हैं। उनकी यह कार्यशैली आज की युवा पीढ़ी के लिए जहां प्रेरणा का स्रोत है वहीं अन्य राजनीतिक दल जो केवल टीका टिप्पणी का कार्य करते हैं उन्हें भी मोदी जी से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। जी-20 के आयोजन से आज भारत की छवि पूरी दुनिया में मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरी है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 09 वर्षों के कार्यकाल में ऐसे काम किए हैं जिससे भारत दुनिया के टॉप टेन देश की सूची में अग्रणी स्थान बनाए खड़ा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया के टॉप 03 देश में अपना स्थान पा लेगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि आज से पूरे उत्तराखंड प्रदेश में गांधी जयंती सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा जो 02 अक्टूबर तक चलेगा इसमें सेवा के कार्य किए जाएंगे जिनमें वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम के निमित्त घर-घर जाकर माटी एकत्र करना जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री मोदी का विशेष लगाव है इसी कारण उन्होंने यह भी कहा था कि 21वीं सदी का यह दशक उत्तराखंड का होगा।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण नय्यर, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, श्रीमती अनु कक्कड़, मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल महामंत्री आकाश चौहान, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, पूनम माकन, साध्वी अनन्या सरस्वती, विद्युत शर्मा, आकाश भाटी, धीरेंद्र गुप्ता, गौरव वर्मा, देवेश ममगाई, करन वर्मा, आदित्य झा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!