राज्य के 21 वें स्थापना दिवस पर आप ने पूछे बीजेपी और कांग्रेस से 21 सवाल, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा सभी विधानसभाओं में 21 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही 21 साल में प्रदेश का समुचित विकास न होने पर बीजेपी और कांग्रेस को बराबर का दोषी मानते हुए आक्रोश भी प्रकट किया गया।

आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि आज उत्तराखण्डवासियों के लिये बड़े हर्ष का दिन है, आज हमारे प्रदेश को बने 21 वर्ष हो चुके हैं और आज पूरा प्रदेश राज्य का 21 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य सरकार भी पूरे जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है। परंतु दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। आज भी पहाड़ो में मूल-भूत सुविधाएं नही हैं। प्रदेश के संसाधनों पर आज भी प्रदेश का हक नही है। आज आम आदमी पार्टी दोनों राजनीतिक पार्टियों को प्रदेश के दोहन के लिए बराबर का जिम्मेदार मानते हुए 21 सवाल पूछने जा रही है।
बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 10-10 साल इस प्रदेश की सत्ता पर राज किया है। जिस उत्तराखण्ड के निर्माण को लेकर हमारे क्रांतिकारी माताओं-बहनों, भाइयों ने शहादत दी आज भी उनके सपने का उत्तराखण्ड न बन पाना इस प्रदेश का दुर्भाग्य है। आज भी पहाड़ो की स्थिति बद से बदतर है। आज भी गर्भवती महिलाएं प्रसव पीड़ा में दम तोड़ देती हैं। बीमार बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने के लिये डंडी-कंडी का सहारा लेना पड़ता है।

चुनाव संचालन समिति सदस्य अनिल सती ने राज्य स्थापना दिवस के 21 वर्ष पूरे होने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 21 सालों में प्रदेश की मौजूद स्थिति के लिए बीजेपी और कांग्रेस बराबर की जिम्मेदार है। हमारे क्रांतिकारियों के सपनों के उत्तराखण्ड को आज ग्रहण लग चुका है, जिस प्रदेश के नवनिर्माण को लेकर हमारे पूर्वजो ने शहादत दी आज भी वह प्रदेश मूल-भूत सुविधाओं को तरस रहा है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी आज भी पहाड़ के काम नही आ रही है। प्रदेश के संसाधनों पर अपना हक पाने को उत्तराखण्ड तरस रहा है। आम आदमी पार्टी 21 वें स्थापना दिवस पर दोनों प्रमुख पार्टियों से 21 सवाल पूछने जा रही है।

इस अवसर पर ओम प्रकाश मिश्रा प्रदेश सचिव (कैम्पेन कमेटी), हेमा भण्डारी, अनिल सती, तनुज शर्मा (संगठन मंत्री), शिशुपाल सिंह नेगी, अर्जुन सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, किरन दुबे युवा मोर्चा अध्यक्ष, नरेंद्र कोरी उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, मयंक गुप्ता सर्कल इंचार्ज, गीता देवी, एहतेशाम जैदी, मालती कोरी, जिला उपाद्यक्ष संजू नारंग, सोमवीर, संदीप कुमार, भरत कुमार, मीडिया प्रभारी ललित वालिया, श्रमजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नितिन गुप्ता, सुरेश तनेजा, तिलक राज मामा, प्रिया, सदब, धनीराम, शाह अब्बास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!