बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी पहुंची कलियर विधानसभा क्षेत्र, मुनीश सैनी के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद नेहा जोशी आज पहली बार हरिद्वार पहुंची, जहां ओम बायो ग्रुप के चेयरमैन एवं बीजेपी नेता मुनीश सैनी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रेस वार्ता के दौरान नेहा जोशी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड में एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस सरकार के राज करने की कुरीति को दोहराया नहीं जाएगा। प्रदेश में दोबारा भाजपा की ही सरकार बनेगी।

नेहा जोशी ने कहा कि बीजेपी युवा मोर्चा की किसी भी चुनाव में अहम भूमिका होती है। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की अभी से उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। अगले छ: महीनों तक लगातार बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र और उत्तराखंड सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि इस बार प्रदेश में फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी और वो उत्तराखंड में एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस के राज करने वाले ट्रेंड को बदलने जा रहे हैं।

इस मौके पर मुनीश सैनी ने कहा कि बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नेहा जोशी कलियर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची हैं। जिसका वह बहुत अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने कहा कि उनके यहां आने से युवा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है।

इस मौके पर बीजेपी युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!