Home / राजनीति / कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को धार देने रानीखेत पहुंची राष्ट्रीय पर्यवेक्षक…

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को धार देने रानीखेत पहुंची राष्ट्रीय पर्यवेक्षक…

उत्तराखण्ड / रानीखेत। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय ऑब्जर्वर एवं राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रयाज चिश्ती रानीखेत पहुंची। स्थानीय रानीखेत क्लब में राष्ट्रीय ऑब्जर्वर ने कांग्रेसियों की एक बैठक आहूत कर संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया।
राष्ट्रीय ऑब्जर्वर रेहाना रयाज ने संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक कर पत्रकार वार्ता भी की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रवादी सोच रखने वाले व्यक्तित्व हैं। उनके आह्वान पर कांग्रेस पार्टी अब जनता एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क करेगी। उन्होंने कहना था कि देश में कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों को एक सूत्र में बाँधे रखने के उद्देश्य को लेकर यह संगठन सृजन अभियान प्रारंभ किया है।
पत्रकारों से वार्ता में राष्ट्रीय समन्वयक रेहाना रयाज ने कहा कि आज संपूर्ण भारत के लोग कांग्रेस की तरफ़ आस लगाये बैठे हैं। देश में व्याप्त भय और भ्रष्टाचार से तंग जनता आपसी सौहार्द और समरसता को पुनः स्थापित करना चाहती है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न प्रदेशों में अपने ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की गई है। जिसमे उत्तराखंड राज्य में 26 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। यह सभी ऑब्जर्वर कांग्रेस जनों सहित आम जनता, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की राय लेकर संगठन के जिलाध्यक्षों के चयन हेतु 6 लोगों के नाम का पैनल तैयार करेंगे।जिसमे एक महिला, एक अनुसूचित जाति सहित चार सामान्य वर्ग के होंगे। पैनल द्वारा यह सूची हाईकमान को भेज सर्वमान्य व्यक्ति को ही संगठन के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा जाएगा।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य पहला राज्य है। जहाँ जिला स्तर पर काउंसलिंग की शुरुआत की जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं चुनाव आयोग की वोट चोरी के मामले को लेकर मीडिया के सामने आने से विपक्षी खेमे में बौखलाहट साफ़ देखी जा रही है। आज देश में नफ़रत फैलाने वालो से देश को बचाना बड़ी चुनौती बन गया है। भाजपा की बैचेन का एक उदाहरण सोमवार को खटीमा गोलीकांड के शहीदों की बरसी पर शहीदो को श्रद्धांजलि देने की बजाय प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करना है। इस कुकृत्य से भाजपा का वास्तविक चेहरा बेनकाब हुआ है। भाजपा के शराब व खनन माफियाओं एवं बलात्कारी नेताओं से त्रस्त आ चुकी जनता ने अब 2027 में भाजपा को घर बिठाने की तैयारी कर ली है। इस अवसर पर प्रदेश समन्वयक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, पीताम्बर पांडेय, केदार पलड़िया, कैलाश पांडे, उमेश भट्ट, अगस्त लाल साह, नेहा माहरा, गोपाल देव, कुलदीप कुमार, कमल तिवारी, कमलेश बोरा, दीप उपाध्याय, भगवत नेगी, सोनू सिद्दीकी आदि कांगेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!