हरिद्वार में राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, गन्ने का बकाया भुगतान, बेरोजगारों को भत्ता सहित कई प्रस्ताव हुए पारित, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। रविवार को कहरोड भवन बिल्केश्वर कालोनी हरिद्वार में राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संम्पन्न हुई। बैठक प्रारम्भ होने पर प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव ब्रहम सिंह बालियान व प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल लखेड़ा का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। ततपश्चात सुबह 11 बजे से बैठक प्रारम्भ हुई। जिसका पहला सत्र दोपहर 2 बजे तक चला दूसरा सत्र 3 बजे से साय 5 बजे तक चला।
कार्य समिति की बैठक के अन्त में कार्यसमिति द्वारा निम्न प्रस्ताव पारित किए गए जो इस प्रकार है-
1- प्रदेश के जिन जिलों में जिला अध्यक्ष व विधान सभा अध्यक्षो की घोषणा नही हुई उनमें जिला अध्यक्षो व विधान सभा अध्यक्षो को घोषणा सीघ्र की जाएगी।
2- किसान के गन्ने का बकाया भुगतान मैब्याज के अतिशीघ्र किया जाए तथा पिराई सत्र 2021/2022 का गन्ना भाव मूल्य बढ़ोतरी के साथ शीघ्र घोषित किया जाए।
3- प्रतियेक विधान सभा मे कार्यकर्ता सम्मेलन किये जायेंगे।
4- प्रदेश के उधोगों में उत्तराखण्ड निवासियों को 80 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित क्या जाए।
5- प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार कर प्राथमिकता से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।
6- आवारा पशुओं, जंगली जानवरों के द्वारा किसनो की फसल के नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाए।
7- उत्तराखण्ड के बेरोजगारों को कुटीर उधोग लगाने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए।
8- बेरोजगार युवकों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाए व रोजगार के लिए भरे जाने वाले फार्म निशुल्क हो व इंटरव्यू के लिए आने जाने के लिए यात्रा निःशुल्क प्रदान की जाए।
9- पहाड़ के पानी को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए गांव में पेयजल योजनाएं बनाई जाए।
10- पर्वतीय गावो में बिखरी जोत को एक जगह करने के लिए चकबन्दी करवाई जाए जिससे किसान द्वारा खेतो का सही उपयोग किया जा सके।
11- प्रदेश के जिन जिलों में प्रभारी नियुक्त किये गए थे वह पद तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया व जिन जिलों में अध्यक्ष नियुक्त नही हुए उन जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेंगे।
12- जो पदाधिकारी तीन बैठकों में उपस्थित नही रहेगा उनकी जगह दूसरे पदाधिकारी नियुक्त कर दिए जाएंगे।
13- राष्ट्रीय लोकदल के राष्टीय अध्यक्ष माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी से समय लेकर नवम्बर माह में कोरोना नियमो का पालन करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के मुख्यातिथि प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव माननीय ब्रहम सिंह बलियान रहे कार्यसमिति का एजेंडा प्रदेश उपाध्यक्ष चौ0 देवपाल सिंह राठी ने पढ़कर सुनाया बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल लखेड़ा जी व संचालन प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरेन्द्र देवरानी जी द्वारा किया गया।
बैठक में निम्न पदादिकारी व सदस्य उपस्थित रहे- डॉ. एम शाह (प्रदेश उपाध्यक्ष), नयन सुख (प्रदेश सचिव), वेद प्रकाशपाल (प्रदेश सचिव), संदीप मलिक (प्रदेश सचिव), मयंक राणा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), हरपाल सिंह बलियान (प्रदेश कार्यकारणी सदस्य), काजी चाँद (युवा राष्ट्रीय महासचिव), हरमीत चौधरी (युवा प्रदेश अध्यक्ष), राहुल कुमार (युवा प्रदेश उपाध्यक्ष), मुकेश धीमान (प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ), मोरध्वज सिंह (जिला अध्यक्ष, हरिद्वार), कृष्णकुमार पुनिया (महानगर अध्यक्ष, हरिद्वार), अनिल राठी उर्फ पोपिन (विधान सभा अध्यक्ष मंगलौर) योगेन्दर राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!