विधायक ममता राकेश, कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली के बाहर किया धरना प्रदर्शन, जानिए मामला…

हरिद्वार। हर की पैड़ी, सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय का ताला तोड़कर कार्यालय में रखे सामान के चोरी मामले में गुरुवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में नगर कोतवाली पर धरना प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग के साथ एक ज्ञापन कोतवाली प्रभारी की अनुपस्थिति में उपनिरीक्षक संजीव चौहान को सौंपा।

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जनों की भारी भीड़ के दबाव में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मुकदमा दर्ज करने के बाद कांग्रेसजनो ने चेतवानी देते हुए कहा कि आरोपियों को 02 दिन के भीतर गिरफ्तार किया जाए अन्यथा उसके बाद कोतवाली हरिद्वार में तालाबंदी भी की जा सकती है और अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

धरने प्रदर्शन में भगवानपुर विधायक ममता राकेश, जिला हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व विधायक रामयश सिंह, वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह, मनोज सैनी, नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, विकास चंद्रा, विमल शर्मा साटू, वरूण बालियान, सोम त्यागी, संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, पुरूषोत्तम शर्मा, जगदीश अत्री, जितेन्द्र विद्याकुल, जगत सिंह रावत, पार्षद राजीव भार्गव, इसरार सलमानी, रियाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, सुहैल कुरैशी, जफर अब्बासी, उदयवीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, इरफान अंसारी, नईम कुरैशी, अशोक उपाध्याय, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, बलराम गिरि कड़क, अनिल भास्कर, रविश भटीजा, कैश खुराना, तुषार कपिल, नितिन तेश्वर, शुभम जोशी, नितिन यादव, सागर बत्रा, आशीष भारद्वाज, रोहित कुमार, अमित चंचल, अंकित चौधरी, मनीष गुप्ता, निखिल सौदाई, विपिन पेवल, सत्यपाल शास्त्री, अरूण राघव, नवीन सैंस, उपेंद्र कुमार, मुकेश त्यागी, शुभम अग्रवाल, कैलाश प्रधान, विकास सिंह, अश्विन कौशिक, जतिन हाण्डा, संजय अत्री, रिषभ वशिष्ठ, शरद शर्मा, ओम मलिक, जाशिद अंसारी, नरेंद्र उपाध्याय, मधुकांत गिरि, आकाश बिरला, रवि ठाकुर,करण सिंह राणा, जावेद खान, अरविंद शर्मा, मेहबूब आलम, लक्ष्य चौहान, रेखा गुप्ता, संतोष चौहान, विमला पाण्डेय, सुमन अग्रवाल, सुषमा सहगल, राकेश गुप्ता, अवधेश कुमार, बिंदेश गुप्ता, मनोज जाटव, त्रिपाल शर्मा, बिंदेश गुप्ता, राहुल चौधरी, अनंत पाण्डेय, मुन्ना मास्टर, आशीष शर्मा, आशीष गोस्वामी, नीलम शर्मा, विवेक भूषण, संजय सैनी, यशवंत सैनी, तरूण व्यास, विशाल प्रधान, रवि बाबू शर्मा, निखिल सौदाई, नावेज अंसारी, वसीम सलमानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!