भाजपा पदाधिकारियों की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय…

हरिद्वार। मंगलवार मो भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर पर भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी एवं हीरा सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से देश के दूरदराज़ क्षेत्रों में चल रहे कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री के विज़न की जानकारी मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ स्तर पर मन की बात को अवश्य सुनें और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं।
उन्होंने स्वच्छता अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें ताकि यह जन-जन तक पहुँच सके।
सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सोशल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहें, जिससे सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंच सके और विपक्ष द्वारा फैलाए जाने वाले दुष्प्रचार को रोका जा सके।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान, तरुण नय्यर, जिला मंत्री विनीत जोली, रितु ठाकुर, रेशु चौहान, पारुल चौहान, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नगर, मनोज शर्मा, शिवम त्यागी, अरविंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!